परिजनों से मिलते लोजपा के वरीय नेता प्रमोद कुमार सिंह
रविवार की रात्रि रोड किनारे लघुशंका कर रहे एक व्यक्ति को एक अल्टो कार ने टक्कर मार दी थी जिसमें लघुशंका कर रहे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली हाई स्कूल के पास शिवगंज रफीगंज रोड की है।मृतक की पहचान रफीगंज आरबीआर हाई स्कूल के समीप निवास सोमनाथ पाठक के एकलौता पुत्र रवि रंजन पाठक रूप में हुई है जिनका उम्र 22 वर्ष बताया गया, रवि रंजन अपने परिवार का इकलौता चिराग था जिसके मर जाने से अब उस परिवार के वंश बुनियाद अब यहीं पर रुक गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को रफीगंज के आरबीआर स्कूल के समीप सोमनाथ पाठक के घर औरंगाबाद जिले के लोजपा के वरीय नेता और रफीगंज विधानसभा से दो बार विधायक प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ पाठक जी के पुत्र रवि रंजन अपने मोटरसाइकिल को खड़ा कर उचौली हाई स्कूल के पास लघुशंका कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अल्टो कार जिसका नंबर JH01 EU- 7321 है,जिसने रवि रंजन पाठक में टक्कर मार दि।प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने के बाद रवि रंजन पाठक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि अल्टो कार जिसने टक्कर मारी थी उसमें शराब रहने के कारण गाड़ी पुलिस को देख कर तेज रफ्तार से चालकर भगा रहा था।उन्होंने बताया कि अल्टो कार मदनपर प्रखंड के लक्ष्मण बिगहा गांव निवासी आरके यादव का है और उचौली के भोला सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह उक्त गाड़ी को चला रहा था। टक्कर मारने के बाद घायल को ना बचा करके वह अपनी गाड़ी को घटनास्थल से अतिशीघ्र ट्रैक्टर से खींच कर ले गए और वह ट्रैक्टर नितेश कुमार सिंह का ही है।
मदनपुर थाना पुलिस के मिलीभगत से पूरे क्षेत्र में शराब की बिजनेस बहुत तेजी से चल रही है-प्रमोद सिंह
प्रमोद कुमार सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना की पुलिस की मिलीभगत से पूरे क्षेत्र में शराब का बिजनेस बहुत तेजी से चल रहा है। जिसका नतीजा रवि रंजन पाठक को भुगतना पड़ा।रविरंजन पाठक अपने परिवार के एकलौता वारिस थे। अब सोमनाथ पाठक के वंश बुनियाद यहीं से मिट गया। यह आरोप लगाते हुए प्रमोद सिंह ने बताया कि औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP)साहब से फोन पर बात हुई है उन्होंने मुझे अति शीघ्र इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
अब सवाल उठता है कि प्रमोद कुमार सिंह ने मदनपुर थाना की पुलिस के मिलीभगत से शराब के बिजनेस तेजी से चल रहा है यह जो उनके द्वारा बताया गया तो क्या यह सच है और अगर सच है तो इस पर पर्दा क्यों?
हालांकि जो आरोप प्रमोद कुमार सिंह ने लगाया है बह कितना सच और कितना झूठ है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन जिस परिवार की एकलौता चिराग जो अब बुझ गया है उस परिवार पर क्या गुजर रहा होगा वह तो वही परिवार जान रहा होगा? हम और आप तो बस उसे कल्पना ही कर सकते हैं।











Leave a Reply