Macronews

The information your need

औरंगाबाद के युवा नेता पवन भवानी पहुंचे झारखंड, चतरा में कर रहें चुनाव प्रचार

चितरंजन कुमार।

इन दिनों झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव चुनाव की धमक बिहार तक पहुंच चुकी है। बिहार के लोग झारखंड में अपने लोगों के सहयोग में पहुंच रहे हैं। अपने लोगों के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। बिहार के औरंगाबाद के सबसे चर्चित युवा चेहरा, कुशल व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता पवन भवानी और राहुल यादव झारखंड के चतरा पहुंच चुके हैं। चतरा में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के पुतोह राजद के प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के चुनाव प्रचार में जगह-जगह घूम-घूम कर लोगों को राजद के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। पवन और राहुल खुद मंत्री प्रतिनिधि चंदन राज के साथ सत्यानंद भोक्ता और रश्मि प्रकाश के साथ घूम घूम कर लोगों से हाथ जोड़कर रश्मि प्रकाश के पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार अपील कर रहे हैं। पवन ने बताया कि पूरा झारखंड इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने को लेकर व्याकुल है। इस बार और भी मजबूती से झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी। दूर-दूर तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के विरोधी नजर नहीं आ रहे हैं। झारखंड चुनाव को देखते हुए बिहार में भी इसका असर पूरी तरह से देखने को मिलेगा। तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार में मुख्यमंत्री बनाने की भूमिका का झारखंड भी निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *